इस उम्र में प्यार
अब इस उम्र में
प्यार एक और
मोड़ लेता है।
मैं उसके
गठिया के
दर्द का हाल पूछता हूँ
वह मेरी
दमा की दवा
तलाश करती है।
हाल चाल
शुभचिंतकमेरा हाल पूछते हैं
बेटी की शादी हुई ?
बेटा काम से लगा ?
कोई नहीं पूछता
बेटे का ब्याह हुआ ?
बेटी किस पद पर कार्यरत है ?
| अगर आपको 'हमराही' का यह प्रयास पसंद आया हो, तो कृपया फॉलोअर बन कर हमारा उत्साह अवश्य बढ़ाएँ। |
|---|



7 टिप्पणियॉं:
बहुत खुबसूरत....
दोनो रचनाये बहुत सुन्दर्।
वाह ..
बहुत खूब !!
वैसे आनेवाले दिनों में जरूर पूछेंगे !!
सार्थक रचनायें.
दोनों ही कविताएं सुंदर, पर हालचाल तो बस कमाल है ।
बहुत सुन्दर कवितायेँ ... समाज को आइना दिखाती ...
बेटा-बेटी का फर्क, कर रहा है समाज का बेडा गर्क| कम लफ़्जो मे बडी बात कह दी वाह!
एक टिप्पणी भेजें