हिन्दी ब्लॉगर्स अवार्ड

"संवाद डॉट कॉम" द्वारा 20 श्रेणियों में दिये जाने वाले 2009 के श्रेष्ठ ब्लॉगर्स सम्मान की घोषणा प्रारम्भ हो चुकी है।
Related Posts with Thumbnails

किसी तूफाँ के आने की ख़बर है, जिधर देखो इबादत हो रही है।

-राशिद हुसैन 'राही'-

उन्हें हमसे मोहब्बत हो रही है।
जभी हरदम शरारत हो रही है।

हिलाकर रख दिया है ज़लज़लों ने,
क़यामत पर क़यामत हो रही है।

किसी की मुस्कराहट का असर है,
जो बेहतर अपनी हालत हो रही है।

मोहब्बत तो दिलों से उड़ चुकी है,
अदा रस्मे मोहब्बत हो रही है।

किसी तूफाँ के आने की ख़बर है,
जिधर देखो इबादत हो रही है।

6 टिप्‍पणियॉं:

आशीष कुमार 'अंशु' ने कहा…

sundar rachnaa...

pratibha ने कहा…

wah...wah...!

पारूल ने कहा…

मोहब्बत तो दिलों से उड़ चुकी है,
अदा रस्मे मोहब्बत हो रही है।

किसी तूफाँ के आने की ख़बर है,
जिधर देखो इबादत हो रही है।

waah !

इष्ट देव सांकृत्यायन ने कहा…

बहुत ही अच्छी ग़ज़ल. हर शेर बेशक़ीमती.

वन्दना ने कहा…

har sher lajawaab..........kis kis ki tarif karun.

Amit ने कहा…

Nice Poem