-मनीष-
महव-ए-यास1 क़मर2 लगता है।
होगी नहीं सहर लगता है।
क्यूं परवाज़3 हुई है मुश्किल,
टूट गए हैं पर लगता है।
उम्र गई है चलते-चलते,
अब रस्ता ही घर लगता है।
जिस्म नहीं ये ज़हन4 है ज़्ख्मी,
फूल भी अब पत्थर लगता है।
तुम अख़लाक5 को मिट्टी समझो,
हमको तो ज़ेवर लगता है।
आदी हूं मैं इक रहबर6 का,
तन्हा चलते डर लगता है।
जाने कैसे बिछड़ गए हम,
लग गई यार नज़र लगता है।
1– दु:ख में डूबा 2– चाँद 3– उड़ान 4– विचार (विचारधारा)
5–सद व्यवहार 6– मार्ग दर्षक
...गर्मी को पानी से धोएँ, बारिश को हम खूब सुखाएँ
-
उनका मौसम
देवेन्द्र कुमार
गर्मी को पानी से धोएँ
बारिश को हम खूब सुखाएँ
जाड़े को फिर सेंक धूप से
अपनी दादी को खिलवाएँ।
कैसा भी ...
1 सप्ताह पहले


3 टिप्पणियॉं:
Waah Waah Waah !!!!
Bahut hi khoobsoorat gazal....har sher kabile daad....
बहुत खूब लिखा है आपने। बधाई।
बहुत प्यारी गजल।
खासकर यह शेर "उम्र गयी है चलते चलते, अब रस्ता ही घर लगता है" तो लाजवाब करता है।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
एक टिप्पणी भेजें