हिन्दी ब्लॉगर्स अवार्ड

"संवाद डॉट कॉम" द्वारा 20 श्रेणियों में दिये जाने वाले 2009 के श्रेष्ठ ब्लॉगर्स सम्मान की घोषणा प्रारम्भ हो चुकी है।
Related Posts with Thumbnails

मुझको मेरा प्यार बुलाए।

मधुमासों का पागल पंक्षी, साँझ-सुबह संगीत सुनाए।
मुझको मेरा प्यार बुलाए।

पल दो पल तुम साथ हुए थे, फिर मिलने की बात कहे थे,
पर, ये दिन तो बीत रहे हैं, क्यों बेदर्दी मुझे भुलाए?
मुझको मेरा प्यार बुलाए।

बिलख-बिलख नभी कहे कहानी, बीत रही यह भरी जवानी,
प्यासे अधरों की मत पूछो, तड़प-तड़प कर यूँ रह जाए।
मुझको मेरा प्यार बुलाए।

नभ की अनगिन दीपावलियाँ, सजतीं राहों में नव कलियाँ,
कोकिल दूर कहीं झुरमुट में, बिरहा का संगीत सुनाए।
मुझको मेरा प्यार बुलाए।

-सुबोध कुमार “सुधाकर”

3 टिप्‍पणियॉं:

डॉ. मनोज मिश्र ने कहा…

बहुत अच्छी रचना है रचनाकार को मेरी बधाई .

Udan Tashtari ने कहा…

सुधाकर जी की इस रचना को प्रस्तुत करने का आभार.

महामंत्री - तस्लीम ने कहा…

रूमानी जज्बात से भरपूर गजल।

----------
S.B.A. TSALIIM.