हिन्दी ब्लॉगर्स अवार्ड

"संवाद डॉट कॉम" द्वारा 20 श्रेणियों में दिये जाने वाले 2009 के श्रेष्ठ ब्लॉगर्स सम्मान की घोषणा प्रारम्भ हो चुकी है।
Related Posts with Thumbnails

गीत: हुआ क्या जो रात हुई

हुआ क्या जो रात हुई, नई कौन सी बात हुई?
दिन को ले गई सुख की आँधी, दु:खों की बरसात हुई।

पर क्या दु:ख केवल दु:ख है? वर्षा भी तो अनुपम सुख है।
बढ़ जाती है गरिमा दु:ख की, जब सुख की चलती है आँधी।
पर क्या बरसात के आने पर, कहीं टिक पाती है आँधी?

आँधी एक हवा का झोंका, वर्षा निर्मल जल देती।
आँधी करती मैला आँगन, तो वर्षा पावन कर देती।

आँधी करती सब उथल-पुथल, वर्षा देती हरियाला तल।
दिन है सुख तो दु:ख है रात, सुख आँधी तो दुख है बरसात।

दिन रात यूँ ही चलते रहते, थक गये हम तो कहते-कहते।
पर ख़त्म नहीं ये बात हुई।
-सीमा सचदेव

1 टिप्‍पणियॉं:

महामंत्री - तस्लीम ने कहा…

दिल को छू जाने वाली रचना।

----------
S.B.A. TSALIIM.